फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दुकान से नगदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड सहित अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि बीते सोमवार को दिगंबर दत्त जोशी निवासी नाकोट, हाल निवासी रामलीला मैदान टकाना ने कोतवाली में दा तहरीर में बताया कि 12 जून की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगद धनराशि, आधार कार्ड सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई।
चौकी प्रभारी ऐंचोली एसआई कमलेश जोशी की टीम ने आरोपी संतोष धामी को उर्फ सनी धामी, गलाती धारचूला निवासी को रात्रि 10 बजे रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी में प्रयुक्त की गई एक लोहे की रॉड, चोरी के 10 रुपये के 4 सिक्के, 2 रुपये के 48 सिक्के, 1 रुपये के 59 सिक्के, दिगंबर दत्त जोशी का आधार कार्ड सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें