- एसपी बोलीं - गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बदल रहा था लगातार ठिकाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन ने बताया कि 20 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी। उसने क्षेत्र के एक गांव निवासी पीयूष वर्मा पर अपनी पुत्री के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पीयूष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 व 5/6/11/12 पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर एसएचओ कोतवाली ललित मोहन और एसओजी प्रभारी मनोज पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मंगलवार को पुलिस ने पीयूष वर्मा को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लखनऊ, बिहार, अमृतसर, हरियाणा आदि शहरों में रहकर ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, हेड कांस्टेबल हेम चंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, सतेंद्र सुयाल और कमल तुलेरा मौजूद रहे। संवाद
कोट
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के दिन से भाग गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।