धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी के गांवों में मंगलवार को हल्की बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
ग्राम दांतू के हिमालय ब्लूशिप होम स्टे संचालक गुड्डू जंग और संजय जंग ने बताया कि सुबह से हल्की बर्फबारी जारी है। पंचाचूली की चोटी दिनभर बादलों से ढकी रही। उन्होंने बताया कि दारमा घाटी में सड़क खुली होने से प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर को देखने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। उधर व्यास घाटी के सात गांवों में भी बर्फबारी हुई है। निचली घाटी में सुबह से बादल छाए रहने से लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ रहा है।