फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शतकवीर राय सिंह की राय में मडुवा-दूध-घी हैं उनकी सेहत का राज

Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 100 साल पूरे कर चुके वड्डा के सुवाकोट निवासी राय सिंह सौन की राय में उनकी सेहत का राज मडुवे की रोटी, दूध और घी हैं। वह अब भी बिना चश्मे के रामायण, गीता और अखबार पढ़ लेते हैं।
विज्ञापन


राय सिंह बचपन से ही मेहनती थे। वह खान से पत्थर निकालकर और अनाज उगाकर बेचते थे। इसी आय से उन्होंने अपना परिवार पाला। आज वड्डा बाजार में उनका मकान भी है। उनकी मेहनत और ईमानदारी से प्रभावित होकर लोग अपने-अपने गांवों में उनके नाम के झोड़ा गाते थे। 1990 में वह गांव के प्रधान भी रहे। इस दौरान उन्होंने स्कूल और पंचायत घर भी बनाए। उनके पारिवारिक सदस्य दान सिंह सौन, सरस्वती देवी, माया देवी, भूपेंद्र सिंह सौन, राजेंद्र सिंह, अमित ने सोमवार को उनकी 100वीं वर्षगांठ मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें