फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हादसा : टिप्पर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत

Wed, 14 Jan 2026 10:51 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

थरकोट के पास टिप्पर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ हाईवे पर थरकोट के पास एक टिप्पर ने बाइक को रौंद दिया। घटना में बाइक चालक की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जाख पुरान निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार अपनी बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। थरकोट के पास तेज रफ्तार टिप्पर से बाइक को टक्कर मार दी। विकास बाइक से छिटककर टिप्पर के नीचे आ गया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टिप्पर चालक को हिरासत में लिया गया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें