फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चुनाव की बिसात तक पहुंची शौचालय की पहुंच

Sun, 22 Jun 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यदि आप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं तो अपने पक्ष में माहौल बनाने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके घर में शौचालय है या नहीं। अगर घर में शौचालय नहीं है तो चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दें। इस बार ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को घर में शौचालय होने का शपथ पत्र देना होगा। यदि उसके पास अपने गांव में खुद का शौचालय नहीं हुआ तो उसका नामांकन पत्र निरस्त कर उसे मैदान से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है और संभावित दावेदारों ने भी गुणा-भाग शुरू कर दिया है। इच्छुक संभावित दावेदार सोशल मीडिया पर सक्रिय भी दिख रहे हैं। 25 जून से नामांकन पत्रों की खरीद और 29 जून को जांच होगी। इस बार वही दावेदार चुनाव लड़ सकेंगे जिनके पास गांव में अपना शौचालय होगा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को शौचालय होने और इसका प्रयोग करने का शपथ पत्र भी नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवार का नामांकन निरस्त कर दिया जएगा।
कोट
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। जो भी दावेदार पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं वह इससे संबंधित जानकारी विकासखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इस बार प्रत्याशियों को घर में शौचालय होने और उसके इस्तेमाल का शपथ पत्र देना अनिवार्य किया गया है। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें