फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम पर भड़की एबीवीपी

Fri, 06 Apr 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पीजी कालेज में प्राचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुविवि पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि विवि की लापरवाही से कुमाऊं के हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। परीक्षाफल में जल्द सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती को सौंपा। जिला संयोजक योगेश भट्ट का कहना है कि बीते सप्ताह कुविवि ने स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कई छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में अध्ययनरत बीएससी के करीब 550 छात्र-छात्राओं को फेल किया गया है।

इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट में नजर ही नहीं आ रहा है। इससे उनमें असमंजस की स्थिति बनी है। संगठन ने सभी अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का पुनर्मूल्यांकन करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंद्रमोहन पांडेय, पारस पंत, दिनेश बिष्ट, भवान बिष्ट, गौतम मटियाली, मृदुल पांडेय, कमल जोशी, यतिन जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें