फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर प्रशिक्षण से गायब रहे 15 अधिकारी 

Tue, 24 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण से मंगलवार को चार पीठासीन अधिकारी, सात मतदान अधिकारी और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट गैरहाजिर रहे। इन सभी को निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। आज प्रशिक्षण के बाद शंका का समाधान करते हुए सभी अधिकारियों से प्रश्न भी पूछे गए ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की दुविधा न होने पाए।
विज्ञापन


आज प्रशिक्षण में 784 पीठासीन अधिकारी, इतने ही मतदान अधिकारी और 87 सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से कहा कि कोई शंका मन में न रखें। यदि किसी विषय को लेकर संशय हो तो उसका समाधान आज ही कर लें।

उन्होंने कहा कि मतदान की सारी प्रक्रिया को गोपनीय रखी जाए। ध्यान रहे कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, कार्मिक प्रभारी अशोक कुमार जुकरिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, नोडल अधिकारी अखिलेश शर्मा, अभय सक्सेना, डीसी पंत आदि ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को सभी जानकारियां विस्तार से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें