फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जर्मनी को रवाना हुए अभिनव

Sun, 10 Aug 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जर्मनी रवाना होने से पहले अभिनव को तिरंगा सौंपते स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के अभिनव पांगती वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं। जर्मनी जाने से पहले डीडीहाट के लोगों ने उन्हें को तिरंगा भेंट किया।
विज्ञापन

17 से 24 अगस्त तक जर्मनी में होने जा रहे वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में अभिनव भारत की फुटबाल टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा इन गेम्स में बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो, रिले रेस और जैवलिन में भी वह प्रतिभाग करेंगे। हर तीन साल बाद दुनिया के अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष जर्मनी में 60 देशों के अंग प्रत्यारोपण एथलीट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले अभिनव ने फ्रांस में हुए वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में बैडमिंटन में कांस्य और जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता था।

अभिनव की दोनों किडनियां हो गई थीं खराब
वर्ष 2016 में अपनी दोनों किडनी गंवा चुके अभिनव तीन साल तक डायलिसिस पर रहे। वर्ष 2019 में अभिनव की बड़ी बहन दीक्षा ने अपनी एक किडनी अभिनव को दी। उसके बाद से अभिनव ने खेलों को ही अपनी दुनिया बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें