फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी के अमितेज को आईएएस कैडर मिलने से सीमांत में खुशी

Sun, 10 Aug 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अमितेज पांगती आईएएस।अमितेज पांगती आईएएस। - फोटो : अमितेज पांगती आईएएस।
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के दरकोट निवासी अमितेज पांगती को सिविल सर्विस परीक्षा में आईएएस का कैडर मिला है। अमितेज 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मुनस्यारी ब्लॉक से आईएएस अफसर बनने वाले युवा हैं।
विज्ञापन

अमितेज का परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है। उनके पिता तेज बहादुर सिंह पांगती भारतीय सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पूर्व अमितेज ने अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में अनारक्षित वर्ग से आईपीएस कैडर प्राप्त किया था और आईएफएस कैडर में भारतीय वन सेवा में देश में 17वां स्थान प्राप्त किया था। इस बार अमितेज को आईएएस का कैडर मिला है। अमितेज 24वें बैच के आईएएस अफसर बनेंगे।
मुनस्यारी के तेजम निवासी शमशेर सिंह रावत ने वर्ष 1992 में सिविल सर्विस परीक्षा पास कर आईएएस कैडर हासिल किया था। 33 वर्षों के बाद सीमांत की झोली में आईएएस पद आया है। सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि अमितेज की इस सफलता से सीमांत में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने पर अमितेज का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, बांसबगड़ पुस्तकालय के अध्यक्ष नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश, पूर्व प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल, पूर्व प्रधान दीपक जोशी, दरकोट के ग्राम प्रधान मनोहर सिंह पांगती आदि ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें