फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम स्मैक के साथ हरिद्वार निवासी युवक गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला /ब्यूराे/पिथौरागढ़।
विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़ा गया युवक। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और एसओजी ने एक युवक को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक हरिद्वार से स्मैक बेचने के लिए पिथौरागढ़ आया था। युवक के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स और एसओजी संयुक्त चेकिंग अभियान पर चंडाक-भरमुनी रोड पर गश्त पर थी। मुखबिर ने चंडाक में टैक्सी से उतरे युवक के स्मैक लेकर कुमैय्याचौड़ रोड की ओर जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने युवक को रोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज भट्ट पुत्र किशोर चंद्र निवासी डाट मंडी ज्वालापुर हरिद्वार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई, जहां पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

टीम में एसआई प्रकाश मेहरा, हीरा सिंह डांगी, हेम तिवारी, एसओजी के अनिल मर्तोलिया, संदीप चंद्र, सतेंद्र सुयाल, बलवंत वल्दिया, सुरेंद्र धामी शामिल थे। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें