फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मूनाकोट में पिछले एक सप्ताह से आधार कार्ड बनने बंद

Sun, 29 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट में पिछले एक सप्ताह से आधार कार्ड नहीं बनने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार कार्ड के नवीनीकरण, नाम सही करने सहित अन्य कार्य किए जाते हैं, जहां ऑपरेटर नहीं होने के कारण आधार कार्ड के सभी कार्य बाधित हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड संबंधित कार्य के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही हैं। इसमें धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

बड़ालू निवासी अनिल चंद का कहना है कि ब्लॉक में आधार कार्ड संबंधित कार्य बंद है। दूरदराज से पहुंचने वालों को इससे काफी परेशानी हो रही है। कहा कि मूनाकोट ब्लॉक में बड़ालू, गैना, बिस्खोली, गौरीहाट बगड़तोली, मजिरकांडा, भटेडी, ग्वांली, लमतडा, चौडीगाड़, बनाड़ा, झूलाघाट, गेठीगाड़ा, लेक, बलतड़ी, तड़ीगांव, लमीजर, खरक्यूड़ा, सन्न आदि गांव के लोग आधार कार्ड बनाने के लिए निर्भर हैं। ऐसे में ग्रामीण जिला मुख्यालय आने को विवश हैं। लोगों ने प्रशासन से मूनाकोट ब्लॉक में शीघ्र आधार कार्ड सेंटर में ऑपरेटर की तैनानी करने की मांग की है।
कोट
पिछले एक सप्ताह से मूनाकोट ब्लॉक में आधार कार्ड बनाने संबंधी कार्य बंद है। ऑपरेटर ने एक सप्ताह पूर्व इस्तीफा दे दिया। ऑपरेटर के पद को आउटसोर्स क्रिएटिव लर्निंग के माध्यम से भरा जाना है। एक सप्ताह में दोबारा कार्य शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. दीपा बोहरा महर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मूनाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें