फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में अंधड़ से मकान में गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 20 Feb 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट के पोस्ट ऑफिस वार्ड में मकान की छत पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। अंधड़ से पोस्ट ऑफिस वार्ड में चीड़ का एक विशालकाय पेड़ मकान की छत पर गिर गया। घटना में मकान की छत और पास बना शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से कोई भी पेड़ की चपेट में नहीं आया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

डीडीहाट में बीते बृहस्पतिवार शाम अंधड़ से पोस्ट ऑफिस वार्ड में चीड़ का पेड़ कैलाश कुमार के मकान में गिर गया। पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और पास बने शौचालय को भी खासा नुकसान पहुंचा। संयोग से परिवार के लोग घर के भीतर थे और पेड़ की चपेट में आने से बच गए। यदि घटना के समय कोई भी बाहर होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से पोस्ट ऑफिस वार्ड में घरों के नजदीक खतरा बने चीड़ के पेड़ों को हटाने के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें