फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के डर से जिला और महिला अस्पताल में ओपीडी के लिए पहुंचे कुल 1411 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोविड स्ट्रेन की दूसरी लहर के बाद अस्पतालों में होने वाली ओपीडी में असर दिखने लगा है। अस्पतालों में उपचार को आने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है। सबसे अधिक महिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में उपचार को 209 मरीज पहुंचे। जबकि पिछले हफ्ते तक जिला अस्पताल में 400 से अधिक तो महिला अस्पताल में 120 से अधिक मरीज उपचार को पहुंच रहे थे।
कोविड के नये स्ट्रेन और नये नियमों के बाद लोगों ने अस्पताल में आना कम कर दिया है। लोग निजी क्लीनिकों और केमिस्टों के वहां से दवा लेकर अपना उपचार कर रहे हैं। महिला अस्पताल में 19 से 24 अप्रैल तक 321 और जिला अस्पताल में 1091 लोग उपचार को पहुंचे।
विज्ञापन

कोविड के बढ़ते मामलों के बाद ओपीडी मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
महिला अस्पताल में कभी-कभी हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
पिथौरागढ़। जिला महिलाओं अस्पताल में उपचार को और मरीजों को देखने आने वालों की कभी-कभी थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। अस्पताल में उपचार को आने वाले मरीजों की संख्या पहले से कम है। ऐसे में थर्मल स्क्रीनिंग के डर से लोग अस्पताल में नहीं पहुंच रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनमें कोविड के लक्षण मिले तो उन्हें भी आइसोलेशन में रहना पड़ेगा।
जिले में कोविड के नये स्ट्रेन की दस्तक के बाद अस्पतालों की ओपीडी में काफी कमी आई है। लोग बेहद कम संख्या में अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों को कोविड से लड़ना है, डरना नहीं है। यदि कोविड के लक्षण होते है तो वे जरा सी भी देरी न करें। सीधे जांच कराएं। - डॉ. एचसी पंत, सीएमओ
दिनांक जिला अस्पताल महिला अस्पताल
19 264 80
20 253 58
21 50 16
22 176 63
23 177 66
24 171 38
अब गंगोलीहाट में ट्रूनेट मशीन से होगी टीबी की जांच
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में टीबी की जांच के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटरराइजड मशीन (ट्रूूनेट) लग गई है। इससे अब मरीजों के सैंपल जांच के लिए पिथौरागढ़ नहीं भेजने पड़ेंगे। शनिवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर वरिष्ठ लैब तकनीशियन दिवाकर पंत, लैब तकनीशियन ललित चंद्र, सीनियर असिस्टेंट सुपरवाइजर टीबी कौशलेश देऊपा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की, महेश सिंह आदि शामिल रहे।
गंगोलीहाट को मिले साल नए चिकित्सक
गणाई गंगोली/ गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट को सात नए चिकित्सक मिल गए हैं। इसके लिए लोगों ने विधायक का आभार जताया है। विधायक मीना गंगोला का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सात नए चिकित्सक मिले हैं। बताया कि पोखरी में डॉ. दीपक कुमार, बनकोट में डॉ. नीलम अधिकारी, चौरपाल में डॉ. यशपाल सिंह माहरा, डूनी में डॉ. अनुराग कपूर, रामेश्वर में डॉ. हरविंदर सिंह, सीएचसी गंगोलीहाट में डॉ. प्रशांत अधिकारी, गणाई अस्पताल में डॉ. अभिनव जोशी को तैनाती मिली है।
जरूरतमंदाें को मास्क वितरित किए
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप और एसपी सुखबीर सिंह ने शनिवार को सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर बाजार, धमौड़ आदि जगहों में व्यापारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव को जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान बिना मास्क के घूमते छह लोगों का चालान किया गया। जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एचसी पंत, एसडीएम सदर तुषार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार आदि शामिल रहे।
नगरपालिका और नगर पंचायतें जुटी सैनिटाइजेशन में
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ नगर पालिका ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में सैनिटाइजेशन किया। पालिका के स्वच्छता कर्मियों ने धनौड़ा, भाटकोट, लिंठ्यूड़ा, एंचोली, सिमलगैर वार्ड में सैनिटाइजेशन किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने लोगों से घरों से जरूरी काम के लिए बाहर निकलने की अपील की है। गंगोलीहाट नगर पंचायत ने भी तहसील कार्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें