फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर की एक छात्रा और तीन छात्र मेरिट सूची में

Tue, 30 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के हाइस्कूल और इंटर में बागेश्वर जिले की एक छात्रा व तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। मेरिट में आने वाले चारों छात्र-छात्रा विवेकानंद विद्या मंदिर के हैं।
विज्ञापन


हाइस्कूल में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के छात्र विजय सिंह मेहता ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान बनाया है। विजय सिंह का लक्ष्य सेना में भर्ती होकर देश सेवा का है। विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी कपकोट के छात्र सुभम जोशी ने 94.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट सूची में 18 वां स्थान प्राप्त किया।

सुभम का सपना आईएएस बनने का है। इंटरमीडिएट में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र दीपक पंत ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। दीपक आर्मी में अधिकारी बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन

जबकि इसी स्कूल की छात्रा प्रियंका दानू ने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका की योजना अब दिल्ली यूनीवर्सिटी से बीएससी करने की है। 
विज्ञापन


हाइस्कूल व इंटर की मेरिट सूची में शामिल छात्र छात्रा - 

हाइस्कूल-

विजय सिंह मेहता - विवि मंदिर मंडलसेरा - 96.6 प्रतिशत - 8वीं रैंक।

सुभम जोशी - विवि मंदिर हिचौड़ी, कपकोट - 94.4 प्रतिशत - 18वीं रैंक।

इंटरमीडिएट -

दीपक पंत - विवि मंदिर मंडलसेरा - 93 प्रतिशत - 7वीं रैंक।

प्रियंका दानू - विवि मंडलसेरा - 92.60 प्रतिशत - 8वीं रैंक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें