फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत में छह से आठ नवंबर तक रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

Thu, 05 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। धनतेरस और दिवाली पर्व के दौरान बाजार में संभावित भीड़ को देखते हुए चंपावत पुलिस ने छह से आठ नवंबर तक विशेष यातायात और पार्किंग प्लान लागू किया है। पुलिस ने आमजन से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है, ताकि यातायात सुचारु बनी रहे। पुलिस के यातायात प्लान के अनुसार, टनकपुर-बनबसा से लोहाघाट और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही चलेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और लोहाघाट से टनकपुर-बनबसा की ओर जाने वाले वाहनों को जीआईसी चौक से डायवर्ट कर कार्की तिराहे से भेजा जाएगा। टीआरसी तिराहे से जीआईसी तिराहे के बीच चौपहिया वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बाजार क्षेत्र में टैक्सी वाहनों की पार्किंग और संचालन भी नहीं होगा। टनकपुर व स्थानीय टैक्सियां टीआरसी तिराहे से नीचे टनकपुर रोड की ओर खड़ी होंगी। लोहाघाट-पिथौरागढ़ रूट की टैक्सियां शौर्य होटल के आगे निर्धारित स्थान पर खड़ी की जाएंगी।
-
पार्किंग और प्रवेश प्रतिबंध
खरीदारी के लिए चौपहिया वाहन भैरवा तिराहा और टीआरसी पार्किंग में खड़े करें। गोरलचौड़ जाने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग भी टीआरसी पार्किंग में ही होगी। टीआरसी तिराहे से गोरलचौड़ की ओर चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग पर भी रोक है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

-
धनतेरस और दिवाली के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

-रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें