फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी के घोरपट्टा में लगेगा रिसाइकिलिंग प्लांट

Wed, 24 Jun 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी नगर पंचायत में कूड़ा रिसाइ​क्लिंग प्लांट को लेकर लोगों के साथ बैठक करते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में घोरपट्टा के पास जल्द ही रिसाइकिलिंग प्लांट बनेगा। यहां डंप किए जा रहे कूड़े का निस्तारण होगा। कूड़ा डालने का विरोध शुरू होने के बाद नगर पंचायत और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

घोरपट्टा में कूड़ा डंप करने के विरोध के बाद बुधवार को एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत में बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र से पांच किलोमीटर दूर घोरपट्टा में कूड़ा डंप कर इसके निस्तारण के लिए रिसाइकिलिंग प्लांट लगाने के लिए भूमि आवंटित की गई है। यहां सिर्फ कूड़ा डंप नहीं होगा बल्कि इसका निस्तारण भी किया जाएगा। सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत ने यह जानकारी छुपाई। यही कारण है कि वहां कूड़ा डंप करने का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा कि जनता की आशंकाओं को दूर करके ही अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि जल्द की डंपिंग जोन के पास स्थानीय लोगों के साथ बैठक होगी और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत को संबंधित भूमि पर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर पंचायत तल्ला घोरपट्टा, मरतोलीबाड़ा और पापड़ी के लोगों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती, अधिशासी अधिकारी सुनील महर, थानाध्यक्ष अनिल आर्या, नगर पंचायत सभासद हंसा रावत, इंद्रा देवी, विक्रम पांगती, पूजा पांगती, हीरा देवी धर्मशक्तू, महेंद्र रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें