फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लंगूर ने पहाड़ी से गिराया पत्थर, खेत में बकरी चरा रहे बुजुर्ग की हुई मौत

Thu, 11 Dec 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। तहसील के कालिका में पहाड़ी से पत्थर गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी पर बैठे लंगूर ने पत्थर गिराया जो लुढ़ककर सीधे बुजुर्ग के सिर पर गिरा। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कालिका निवासी कल्याण सिंह(77) पुत्र जसमल सिंह बीते बुधवार शाम अपने घर के पास खेत में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी पर बैठे लंगूर ने पत्थर गिरा दिया, जो सीधे कल्याण सिंह के सिर से टकराया। घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां तो घर पहुंची। बुजुर्ग के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पास में ही खेत में उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है तो परिजनों में कोहराम है। सीओ केएस रावत ने बताया कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें