फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत महायोजना-2041 पर 21 जुलाई को होगी हितधारकों की बैठक

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से तैयार चंपावत महायोजना-2041 (प्रारूप) पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में महायोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित महायोजना में चंपावत नगर के साथ आसपास के करीब 30 गांवों को शामिल किया गया है। प्रारूप पर 30 जून से 31 जुलाई तक आम जनता और हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने सभी संबंधित हितधारकों से बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें