फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक बाद भी नहीं बन पाई सड़क

Sun, 22 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
नहीं बन पाई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास रोड का निर्माण एक दशक बाद भी नहीं हो पाया है। यह सड़क जवाहर चौक से भटीगांव होते हुए क्वैराली तक प्रस्तावित है। बेड़ीनाग नगर में आए दिन जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए इस सड़क का प्रस्ताव 2007 में तैयार किया गया था। सड़क नहीं बनने से लोग खासे नाराज हैं। बताया कि मामले की जानकारी कई बार विधायक नारायण राम आर्य से लेकर मुख्यमंत्री हरीश रावत तक को दी गई थी।
विज्ञापन


पहले सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि को दी गई। जब पूरे पांच साल तक लोनिवि ने काम शुरू नहीं किया तो सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पीएमजीएसवाई को सौंप दी गई। पीएमजीएसवाई ने सड़क के कुछ हिस्से में कटिंग करने के बाद काम छोड़ दिया है। पिछले तीन साल से सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। पीएमजीएसवाई के अधिकारी धन की कमी बता रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्काल सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रकाश बोरा ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार सरकार के सामने रखा गया, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हो सका। चुनाव में इस मुद्दे को क्षेत्र के लोग दावेदारों के सामने उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें