फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए भरी हुंकार

Fri, 11 Sep 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। 12 सूत्री मांगों के लिए उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग के बाद बांहों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों पर लंबे समय से सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। कहा कि 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। यहां प्रदर्शन में भवानी दत्त, दीपक कुमार, आकांक्षा, मिंटू सिंह राणा, महेश सिंह, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, गिरीश चंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें