फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाचनी के बोरागांव में भालू ने महिला को मार डाला

Sun, 02 Nov 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बसंती देवी। फाइल फोटो।
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के बोरागांव में भालू ने महिला को मार डाला। महिला घर पर अकेली रहती थी। महिला का पति और दो पुत्र रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। जब खेतों में जा रही अन्य महिलाओं ने आंगन में शव देखा तो तब घटना का पता चला। वन कर्मियों ने भालू के हमले में महिला की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोरागांव के काफा तोक में बसंती देवी (42) पत्नी त्रिलोक सिंह घर में अकेली रहती थी। उसका पति और दो पुत्र रोजगार के लिए रोजगार के लिए गुजरात में हैं। रविवार सुबह खेतों में जा रहीं गांव की कुछ महिलाओं ने खून से लथपथ उसका शव घर के आंगन में देखा और इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घटना का जायजा लिया।
वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा ने मृतका के शरीर पर बने घावों और खरोंच के निशान देखकर जंगली भालू के हमले की पुष्टि की। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय घर से बाहर निकलते ही भालू ने महिला पर हमला कर दिया होगा जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कानूनगो प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह भालू के हमले की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से क्षेत्र में भालू की दहशत
लंबे समय से क्षेत्र में भालू की दहशत बनी हुई है। 35 दिन पूर्व ही बोरागांव के नजदीकी बिर्थी गांव में भी भालू ने एक गाय को मार डाला था। इसके बाद भालू क्षेत्र में लगातार नजर आ रहा था। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से भालू की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की थी। विभाग ने इन घटनाओं का संज्ञान नहीं लिया और इसी कारण आज एक महिल उसका शिकार बन गई।
पूर्व प्रधान देवेंद्र धर्मसक्तू ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू की सक्रियता बनी हुई है। दिनदहाड़े ही भालू बेखौफ आबादी के पास पहुंच रहा था। बीते 27 सितंबर को बिर्थी गांव में भालू ने दिनदहाड़े एक गाय को मार डाला था। आसपास के क्षेत्रों में भालू दिखने से वन विभाग को इसकी सूचना दी गई थी लेकिन विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। आखिर भालू ने एक महिला को मारकर खुशहाल परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि समय रहते वन विभाग उचित कदम उठाया होता तो शायद महिला को काल के गाल में न समाना पड़ता। वहीं वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा ने कहा कि टीम क्षेत्र में गश्त कर भालू की सक्रियता का पता लगा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा में टीम मुस्तैद रहेगी। संवाद
थामरी में भालू के हमले में एक व्यक्ति हुआ था घायल
मुनस्यारी। विकासखंड के थामरीकुंड के पास बीते 12 अक्तूबर को भालू ने सुबह करीब 11 बजे देरुखा निवासी पुष्कर राम पर हमला कर दिया था। वह अपने गांव से विकासखंड मुख्यालय जा रहे थे। बमुश्किल उन्होंने हौसला दिखाते हुए खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया और अपनी जान बचाई। हालांकि घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल में इलाज करना पड़ा। क्षेत्र में भालू के हमले की घटनाएं बढ़ने से यहां के लोग दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें