फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ से प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग

Sun, 02 Nov 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन और ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी-धारचूला सड़क पर जीप हादसे में लापता चालक प्रदीप दरियाल का शव 26 दिन बाद घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। उन्होंने घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर निर्णय लेने में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने 32 घंटे का समय लिया। अब फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होगा इसके लिए उन्हें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से बुलाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते पांच अक्तूबर को जौलजीबी-धारचूला सड़क पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई थी। घटना के बाद से ही जीप चालक मुनस्यारी के पातों निवासी प्रदीप दरियाल लापता था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बीते शनिवार उसका शव घटनास्थल से 20 किलोमीटर तीतरी क्षेत्र में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम होना था लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया सहित मृतक के परिजनों ने प्रदीप की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने, विसरा सुरक्षित रखने, पोस्टमार्टम के लिए नेक डिक्सेसन करने और डीएनए सैंपल लेने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने इस पर निर्णय लेने में घंटों बिता दिए। रविवार दोपहर बाद तीन बजे फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से बुलाने का निर्णय लिया गया तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस से निकले।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देंगे पुलिस में तहरीर
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि शव पूरी तरह सड़ चुका है। ऐसे में इसकी डीएनए जांच भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञ से पोस्टमार्टम कराने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस को तहरीर देने के बारे में फैसला होगा।
कोट
मृतक के परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ से पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। ऐसे में विशेषज्ञ को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से बुलाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - खुशबू पांडे, एसडीएम, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें