फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रसोईगैस का बैकलाग कम करने का दबाव

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रविवार को रसोईगैस के सिलेंडरों के चार ट्रक पहुंच गए। आज अपेक्षाकृत मारामारी की स्थिति बहुत कम रही है। अब गैस एजेंसी पर बैकलाग कम करने का दबाव है। इस समय बैकलाग फिर से 2500 पर पहुंच गया है। वितरण प्वाइंट पर भी लोगों का रेला कम दिखाई दिया। गैस एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब गैस की बुकिंग तिथि के हिसाब से ही वितरण किया जा रहा है। आज आठ दिसंबर से पहले की बुकिंग वालों को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि आज चार ट्रकों में 936 सिलेंडर मिले हैं। इनको नगर क्षेत्र में वितरित किया गया। ग्रामीण अंचलों में भी शेड्यूल के अनुसार रसोईगैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रोजाना कम से कम चार ट्रक मिलते रहें तो बैकलाग समाप्त हो जाएगा और सप्लाई की स्थिति सामान्य हो जाएगी। अब रसोईगैस की काउंटर बुकिंग पूरी तरह बंद है। हर उपभोक्ता को मोबाइल के जरिए ही गैस सिलेंडर बुक कराना होगा। इस प्रक्रिया में कुछ दिन तक उपभोक्ता असहज महसूस करेंगे लेकिन बाद में उनको यह तरीका आसान लगेगा। क्योंकि उनको गैस की बुकिंग पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें