फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण के मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ के तहत जारी धरना कार्यक्रम के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही गैरसैंण राजधानी के मसले पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। यदि भाजपा गैरसैंण राजधानी के पक्ष में है तो उसे तत्काल पार्टी स्तर पर प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए।
विज्ञापन

आज धरना स्थल पर नेपाली संगठनों के लोग भी पहुंचे। प्रवासी नेपाली संगठन के संयोजक महेश बराल, सचिव दुर्गा दत्त बड़ू ने कहा कि पंचेश्वर बांध के खिलाफ नेपाल में भी जनमत संग्रह कराया जाएगा। बांध विरोधी संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा और व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। यूकेडी केंद्रीय महामंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंचेश्वर बांध का विरोध जारी रखा जाएगा। राजधानी के मसले पर सरकार को अपना रवैया साफ करना होगा। यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने पहाड़ पर सारी व्यवस्थाएं चौपट हैं। शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, संचार के लिए लोग परेशान हैं। बेरोजगारी चरम पर पहुंच रही है। यूकेडी के मुद्दों पर आप पार्टी के कै. गोविंद बिष्ट, बसपा के पुष्कर राम ने भी सहमति जताई और धरना दिया। धरने पर बीडी कोहली, चंद्रशेखर उप्रेती, गणेश उप्रेती, भगवान दिगारी, गोविंद भट्ट, गायत्री परिवार के ललित भट्ट, गंगा धामी, दीवान सिंह मेहता आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें