फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री रोकने को प्रदर्शन

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दीपावली के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने, जुए के अड्डों पर छापा मारने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में इस मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

हिजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडे ने कहा कि त्योहारों की आड़ में अवैध धंधे तेजी से पनपने लगते हैं। जिलेभर में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। गांवों तक अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि होटलों, रेस्टोरेंटों में शराब का धंधा पनप रहा है। इसके अलावा दीपावली के समय जुए के अड्डे चलने लगते हैं। पुलिस को इन मामलों की जानकारी होती है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की। कहा है कि नगर में जितनी भी दुर्घटनाएं हो रही हैं वह तेज गति से वाहन चलाने के कारण ही हो रही है।
प्रदर्शन करने वालों में तहसील अध्यत्र हरीश कुमार, सुरेश बजरंगी, विशाल टम्टा, राजेंद्र वर्मा, पंकज पंगरिया, प्रकाश ठकुराठी, महेश जोशी, लीलाधर जोशी, गोपाल, नकुल जोशी, भास्कर जोशी आदि शामिल थे। हिजामं ने कहा है कि यदि पुलिस ने इस दिशा में तत्काल कदम नहीं उठाया तो आगे व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें