फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी डिग्री कालेज के लिए 70 नाली जमीन दी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी में नव स्थापित राजकीय डिग्री कालेज के लिए मुगरौली गांव के लोगों ने 70 नाली जमीन दान में दी है। गांव के लोगों ने जमीन देने से पहले एक शर्त रखी है कि यदि कालेज में संविदा या स्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होगी तो गांव के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

डिग्री कालेज के लिए जमीन मिल जाने पर अब भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुगरौली गांव के भवान सिंह राठौर, विक्रम सिंह, नंदन सिंह, लाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, डिगर सिंह, जगत सिंह, पुष्कर सिंह, कलावती देवी ने अपनी जमीन कालेज के भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा कर दी। आज डीडीहाट के तहसीलदार पूरन चंद्र पंत ने यहां पहुंचकर जमीन की रजिस्ट्री की कार्रवाई की। कालेज के प्राचार्य डा. एसएस भंडारी ने कहा कि गांव के लोगों ने जिस उदारता का परिचय दिया है ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस मौके पर राजस्व पुलिस के धर्मेंद्र भंडारी, जगदीश कापड़ी, भुवन पाठक, सुमित चंद, एडवोकेट नवीन कुमार, त्रिलोक जंगपांगी, मुवानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम, नवनीत कार्की, कुंदन पुजारा, जगत सिंह मेहता समेत तमाम लोग उपस्थित थे। मुवानी में इसी बार से डिग्री कालेज शुरू हुआ है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कालेज में प्रवेश लिया है। प्राचार्य ने बताया कि जमीन उपलब्ध हो गई है। अब भवन के लिए धन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें