फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के दफ्तर में तालाबंदी करेंगे ठेकेदार

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला और मुनस्यारी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा का काम कर रहे ठेकेदारों ने अब धारचूला स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान कर दिया है। ठेकेदारों को छह माह से बाढ़ सुरक्षा के काम का भुगतान नहीं हुआ है। दो दिन पूर्व ठेकेदारों ने अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को ज्ञापन देकर भुगतान न होने से पैदा हो रही समस्या की जानकारी दी थी। अब तक भी भुगतान की प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज ठेकेदारों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार संगठन के जिलाध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि सिंचाई विभाग ने ठेकेदारों को करोड़ों रुपए के काम दिए हैं। कई ठेकेदार इस काम में लगे हुए हैं, लेकिन विभाग ने भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी है। नियमानुसार ठेकेदारों को हर महीने काम की प्रगति के हिसाब से भुगतान हो जाना चाहिए था। इससे मजदूरों के सामने भी समस्या नहीं आती और काम भी सुचारु तरीके से चलता रहता है, लेकिन विभाग ने भुगतान न कर ठेकेदारों को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि धारचूला में मुख्यमंत्री का दौरा संपन्न होते ही सिंचाई विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। बाढ़ सुरक्षा के काम में लगे सभी ठेकेदार इसके लिए धारचूला में एकत्र रहेंगे। मुख्यमंत्री के सामने भी इस समस्या को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें