फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनाकोट और विण की टीम ने दर्ज की जीत

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला स्तर की स्कूली वालीबाल प्रतियोगिता जीआईसी मैदान में शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में मूनाकोट और बालिका वर्ग में विण की टीम विजयी रही। जिला स्तर पर चयनित टीम 11 सितंबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए विण की ब्लाक प्रमुख दीपिका बोहरा ने कहा कि स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वह अपने स्तर से पूरी मदद करेंगी। बालक वर्ग का उद्घाटन मैच मूनाकोट और गंगोलीहाट के बीच खेला गया। मूनाकोट की टीम ने 31-26 अंकों से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। बालिका वर्ग का पहला मैच विण और मूनाकोट के बीच हुआ। इसमें विण की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में मूनाकोट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, विण, डीडीहाट की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के संचालन में भूपाल सिंह चुफाल, आनंद रावत, महेश उपाध्याय, योगेश जोशी, इंद्रजीत सामंत, अर्जुन कुमार, भूपेंद्र चौहान, गोविंद बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, दिनेश ओझा, पुष्कर रावत, हरीश पांडे, अजय कुमार, सत्यपाल सिंह, राजेश मोहन उप्रेती आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें