फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए कुंजचमेलिया के लोगों का प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुंजचमेलिया क्षेत्र में पिछले तीन महीने से बिजली की सप्लाई ठप होने से गुस्साए लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न हुई तो बिजली दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम प्रशांत आर्य को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि पेड़ों के बीच से बिजली के तार गुजरने से अक्सर तार टूट जाते हैं। बिजली की सप्लाई कभी भी नियमित नहीं रहती है। पिछले तीन महीने से व्यवस्था और खराब है। कुंजचमेलिया चारों ओर से जंगलों से घिरा है। बिजली की सप्लाई न होने से जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के सामने कई बार मामला उठाने के बाद भी लाइन को दुरुस्त करने की दिशा में कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इन लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर लाइन में सुधार नहीं होता और नियमित सप्लाई नहीं होती है तो बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। बिजली अव्यवस्था से सौ परिवार प्रभावित हैं। एडीएम ने इस मामले में बिजली विभाग को निर्देशित करने की बात कही है। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, जगत चंद, माया प्रसाद भगवान सिंह, प्रकाश चंद, कृष्ण सिंह, विनोद चंद, हीरा चंद, दीवानी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें