फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए

Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एसएसबी गुरिल्लों ने केंद्र और राज्य सरकार से पूर्व में लिए गए निर्णय के क्रम में नियुक्ति और पेंशन प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम हेमंत वर्मा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि 11 फरवरी 2014 को तत्कालीन गृहमंत्री की अध्यक्षता में एसएसबी गुरिल्लों को नौकरी और पेंशन देने का निर्णय हुआ था, लेकिन अभी राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू नहीं की। प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में एसडीआरएफ में भर्ती की आयु सीमा 45 वर्ष और बेलदार पद के लिए आयु सीमा 50 साल किए जाने की मांग की गई है। कहा है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार को 2012 के विधानसभा चुनाव के घोषणपत्र के अनुरूप पुलिस और होमगार्ड में गुरिल्लों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में गुरिल्ला संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष दुर्गा राम, सुरेंद्र बोरा, महेश चंद्र फकीर सिंह, नवीन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कौशल्या देवी, खष्टी पंत, चंपा देवी, राजेश बाफिला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें