फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की 181 योजनाओं पर वन एक्ट का अड़ंगा

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन भूमि के कारण अटकी विकास योजनाओं के मामलों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि अकेले लोक निर्माण विभाग की 181 योजनाएं वन भूमि के कारण रुकी हुई हैं। पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बेस अस्पताल का मामला भी फारेस्ट एक्ट के कारण रुक गया है।
विज्ञापन

वन भूमि के मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि अब जिला स्तर पर कोई भी मामला लंबित नहीं रहेगा। इसके लिए हर माह की आठ तारीख को बैठक होगी और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। लोनिवि के पिथौरागढ़ डिवीजन में 85 सड़क योजनाएं वन भूमि के कारण रुकी हैं। डीडीहाट डिवीजन में इनकी संख्या 46, अस्कोट में 14 और बेड़ीनाग में 36 है। शिक्षा विभाग की दो परियोजनाओं पर वन एक्ट का अड़ंगा लगा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की नौ योजनाएं ठप हैं। जल निगम की दो परियोजनाओं पर वन एक्ट के कारण काम नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का एक मामला लंबित है। यह बेस अस्पताल का है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वन भूमि के किसी भी मामले को अब जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के यहां लंबित नहीं होने दिया जाएगा। सारे प्रस्ताव तत्काल भारत सरकार को भेज दिए जाएंगे। सभी विभागों के अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करनी होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, लोनिवि, वन विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें