फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम सूची में

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय विकासखंड कनालीछीना के ग्राम पंचायत पंगरौली में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने का मामला सामने आया है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मतदाता सूची में नाम शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार को कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले की जानकारी बाल विकास विभाग की परियोजना प्रबंधक को दी। परियोजना प्रबंधक जया पंत ने प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

बिछुल क्षेत्र के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सचिन सोराड़ी ने परियोजना प्रबंधक को दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत पंगरौली में पंचायत निर्वाचन की सूची में कई ऐसे बच्चों का नाम भी शामिल कर दिया गया जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। इस सूची में 12 बच्चों को शामिल किया गया था। जिला पंचायत सदस्य सोराड़ी ने इन बच्चों की जन्मतिथि का प्रमाण भी परियोजना प्रबंधक को दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस तरह का गैरकानूनी काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परियोजना प्रबंधक जया पंत ने कहा है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी नाबालिग का नाम मतदाता सूची में अंकित किया गया होगा तो उसे हटाया जाएगा और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञापन की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें