फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यारसागंबू निकालते समय गुटीय संघर्ष चिंताजनक

Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाकपा माले ने धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यारसागंबू दोहन के समय हो रहे गुटीय संघर्ष पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि इस समस्या को पैदा करने के लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार यदि यारसागंबू दोहन के लिए स्पष्ट नीति बना देती तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। अन्यथा जनाक्रोश भड़क सकता है।
विज्ञापन

भाकपा माले जिला सचिव जगत मर्तोलिया ने कहा है कि यारसागंबू सीमांत के लोगों की आर्थिकी की मुख्य धुरी है। सरकार जानते हुए भी नीति बनाने से कतरा रही है। वन पंचायतों के साथ साथ वन विभाग को भी परमिट जारी करने का अधिकार होना चाहिए। कम से कम यह कोशिश होनी चाहिए कि यारसागंबू खोजने के लिए वह लोग न पहुंचे जिनके पास परमिट नहीं है।
पिछले वर्षों से ही इस तरह के विवाद की स्थिति आ रही है। आपसी झगड़ों के मामले न्यायालय तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हर बार पैदा होने वाली इन स्थितियों से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा है कि बुग्यालों में प्रवेश के लिए नियम बनाए जाने चाहिए। यारसागंबू की बिक्री का समय जून में तय किया जाए। एक निश्चित अवधि में यारसागंबू की निकासी होगी तो उससे अराजकता पर अंकुश लग जाएगा। श्री मर्तोलिया ने कहा है कि इस मामले में सभी को न्याय मिलना चाहिए। वरना भाकपा माले आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें