फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल मेला 13 अप्रैल से

Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। व्यापारिक और धार्मिक महत्व का थल मेला 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा। मेले में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में पुलिस का व्यापक बंदोबस्त रहेगा। इस बार मेले के दौरान रामगंगा नदी में राफ्टिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को यहां जिला पंचायत में मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि मेला इस बार भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके मेला कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए शमशेर सत्याल अध्यक्ष, कौस्तुभानंद जोशी और दुर्गा दत्त जोशी उपाध्यक्ष, भास्करानंद भट्ट सचिव, गंगा सिंह मेहता कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र पांगती संरक्षक, सलीम अहमद, हरीश जोशी, अनिल कार्की, भुवन भट्ट, संजय जोशी, नवीन पाठक, सुरेश जोशी सदस्य चुने गए। बैठक में डीडीहाट के उपजिलाधिकारी बीएस फोनिया, नायब तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश सती, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जेपी आर्य समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। थल मेले की व्यवस्था जिला पंचायत करती है। मुख्य मेला विषुवत संक्रांति के दिन लगेगा। उस दिन लोग रामगंगा में स्नान के बाद थल के बालेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे। थल मेले का व्यापारिक दृष्टि से भी महत्व है। मेले में कृषि उपकरण, लकड़ी, लोहे और तांबे के बर्तनों की बिक्री होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें