फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोग लोनिवि को दिखाएंगे आइना

Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर अफसर नेता सभी के वाहन गुजरते हैं। जिस विभाग के पास सड़क की दशा सुधारने की जिम्मेदारी है शायद उनको भी सड़कों पर बने बड़े बड़े गड्ढे नजर आते होंगे लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए सरकारी स्तर पर कोई प्रयास नहीं हुए हैं। लोग अब बेशर्म विभाग को आइना दिखाने की तैयारी में हैं। वह आपस में चंदा कर कम से कम खतरनाक गड्ढों को पाटने का फैसला कर चुके है।
विज्ञापन

स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महासचिव राजेश मोहन उप्रेती का कहना है कि पांडेगांव पुल से लेकर सुकौली तक सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि उनको पार कर पाना कठिन हो जाता है। रोज हो रही सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यही गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों को कई बार सड़कें ठीक करने को कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। अब लोग चंदा एकत्र कर गड्ढे खुद पाटेंगे। इधर, सभासद विक्रम वाल्मीकि और गंगोत्री दताल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गड्ढों को पाटने की मांग की है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा है कि जल्दी ही नगर की सड़कों पर हाटमिक्स होना है और यह समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें