फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली में बहा बालक

Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। गोठी के पास मंगलवार को दोपहर बाद एक 15 वर्षीय बालक महाकाली नदी में बह गया। वह तटबंध बनाने का काम कर रहे अपने पिता के लिए दिन का खाना लेकर गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक नदी में खोजबीन का काम जारी रहा, लेकिन बालक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

बताया गया है कि शंकर सिंह बोनाल इन दिनों गोठी में तटबंध बनाने के काम में मजदूरी कर रहा है। आज दोपहर में उसका बेटा संजीव बोनाल (15) पिता के लिए खाना लेकर गया था। खाना देकर वापस लौटते समय वह नदी के किनारे-किनारे चल रहा था, कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह सीधे महाकाली में गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने काफी दूर तक नदी में उसे बहते देखा। थाना प्रभारी रोहतास सागर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाम तक उसकी खोजबीन जारी रही, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। घटना के बाद शंकर सिंह के घर पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें