फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को विकास कार्यों का फायदा मिलेगा

Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों की नगरपालिका में हुई बैठक में कहा गया कि जिले में हो रहे विकास कार्यों का फायदा लोकसभा चुनाव में पार्टी को जरूर मिलेगा। यह भी कहा गया कि विकास कार्यों को देखकर भाजपा की बौखलाहट बढ़ गई है और चुनाव के समय भ्रम फैला सकती है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में हाल के दिनों में हुए विकास कार्यों की चर्चा की गई। मेडिकल कालेज की मंजूरी, सीमांत इंजीनियरिंग कालेज का राजकीयकरण, डिग्री कालेज में नए विषयों की मंजूरी, स्कूलों का उच्चीकरण, तहसीलों का गठन, आंवलाघाट पेयजल योजना की मंजूरी को बड़ी उपलब्धि बताया गया। श्री खाती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीजान से जुट जाएं। जिले में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक मयूख महर का आभार जताया गया। बैठक में सभासद त्रिलोक महर, भुवन जोशी, चंद्रशेखर मखौलिया, सलीम खान, सुरेश चंद, हयात सिंह लुंठी, केदार सिंह लुंठी, गीता बिष्ट, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, एनएसयूआई के आशीष हावर्ड आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें