फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका माले का पुतला

Fri, 07 Mar 2014 05:32 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। मदकोट मामले में विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने भाकपा माले का पुतला फूंका। कहा कि माले मामले को राजनीतिक तूल देने का काम कर रही है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में जमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए माले का पुतला आग के हवाले किया। चिराल ने कहा कि माले नेता विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा कि विधायक मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने माले के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि माले मामले को राजनीतिक तूल देने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया, ईश्वर सिंह, कल्याण राम, राजकुमार, गोकर्ण सिंह जंगपांगी, हरीश उप्रेती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें