फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातशिलिंग-थल सड़क पर लगाया जाम

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बोकटा तक सड़क निर्माण के साथ ही तमाम मांगों को लेकर बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के नेतृत्व में चार घंटे तक सड़क में जाम लगाया। मौके पर न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ तहसीलदार जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे। जाम के कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

समिति के महासचिव जगदीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणोें ने सूनी से बोकटा सड़क निर्माण, बोकटा जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण करने, स्वास्थ्य केंद्र खोलने, खनाराडांणा में बिजली देने, प्राथमिक पाठशाला मुंगरौली का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर रविवार सुबह 10.30 बजे सूनी नामक स्थान पर सातशिलिंग-थल सड़क में अवरोध खड़े कर जाम लगा दिया। करीब 11.30 बजे डीडीहाट के तहसीलदार पूरन चंद्र पंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन लोनिवि, बिजली, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण इन महकमों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लिखित में आश्वासन देने पर अड़ गए।
दोपहर ढाई बजे तहसीलदार ने समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र भेजने, जाम स्थल पर न पहुंचने वाले बिजली, लोनिवि और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया, इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में देव सिंह, किशन सिंह, गोपाल सिंह, हयात सिंह, डब्बू चंद्र, गोकुल, हरीश सिंह, दीपक सिंह, इंद्रदेव, बहादुर राम, तारा पुजारा, राधिका देवी, शांति देवी, कुंती देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें