झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र में 72 घंटे से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप है। तीन दिन बाद भी सेवा शुरू न होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। झूलाघाट में लगे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मोबाइल टावर के आए दिन खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। झूलाघाट व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का स्थाई हल नहीं हो रहा है। उन्होंने शीघ्र सेवा बेहतर न होने पर व्यापक आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।