फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड प्रशिक्षितों ने मंत्री के सामने जताया विरोध

Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीपीएड प्रशिक्षितों ने लोकार्पण, शिलान्यास के लिए आए जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल के सामने विरोध जताया। इन लोगों ने बीपीएड प्रशिक्षितों के लिए विज्ञप्ति न निकलने पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में काम करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

नम्रता बोहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचे प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर 10 फरवरी तक बीपीएड प्रशिक्षितों के लिए विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। मंत्री अधिकारियों की बैठक लेने चले गए तो बेरोजगारों ने बैठक कक्ष के बाहर सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन यह लोग नहीं माने।
इन लोगों को कहना था कि सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की कमी है, लेकिन सरकार बीपीएड प्रशिक्षितों की व्यायाम शिक्षक के तौर पर नियुक्ति नहीं कर रही है। कहा कि पिछले 10 साल से बीपीएड प्रशिक्षितों को नौकरी नहीं दी गई है। प्रशिक्षितों का प्रदर्शन मंत्री के गेस्टहाउस से रवाना होने तक जारी रहा। इस दौरान उनकी चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल के साथ ही कई कांग्रेस नेताओं के साथ झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें