पिथौरागढ़। पहाड़ी से गिरे एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार धौलकांडा निवासी दामोदर कापड़ी (44) पुत्र प्रेम बल्लभ कापड़ी शनिवार शाम लगभग 7 बजे घर को जाते समय पहाड़ी से गिर गया। परिजन रात में ही उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए। रविवार तड़के 4.25 बजे उसकी मौत हो गई।