पिथौरागढ़। सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को आंदोलन स्थगित कर दिया। आज विधिवत कक्षाओं का संचालन हुआ और छात्रों का एक शिष्टमंडल 16 दिसंबर को विधायक मयूख महर के साथ देहरादून जाकर मुख्यमंत्री, कुलपति समेत अन्य लोगों से मुलाकात करेगा। छात्रों ने कहा है कि यदि देहरादून जाने पर भी उनको एआईसीटीई की मान्यता को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो नए सिरे से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। छात्र इस कालेज को एआईसीटीई की मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं।
कालेज के निदेशक प्रो. बीके सिंह ने बताया कि कालेज में आज से पठन पाठन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन अपने स्तर से भी एआईसीटीई की मान्यता के लिए प्रयास कर रहा है। छात्र छात्राओं का अहित किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।