मदकोट। राजकीय इंटर कालेज मदकोट में कक्षा दस की छात्रा कंचन खत्री राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता आठ जनवरी से रांची में होने वाली है। कंचन ने पिछले दिनों राज्य स्तर की प्रतियोगिता में चार सौ मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने खुशी जताई है।