फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 घंटे से ऐंचोली और टकाना की बिजली ठप

Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मंगलवार दोपहर से शहर के ऐंचोली और टकाना क्षेत्र की बिजली गुल है। बिजली गुल रहने से ऐंचोली और टकाना क्षेत्र की 20000 की आबादी परेशान है। विभाग ट्रांसफार्मरों में आई खराबी को कारण बता रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद से शहर के ऐंचोली और टकाना क्षेत्र में बिजली नहीं है। बिजली न होने से कड़ाके की ठंड में लोगों को रात काटनी पड़ी। बुधवार को भी दिनभर बिजली के दर्शन नहीं हुए। यानि कि यह दोनों इलाके 25 घंटे से बिजली से वंचित हैं।
उधर, बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी बीके बिष्ट ने बताया कि टकाना के दो और ऐंचोली के एक ट्रांसफार्मर में मंगलवार को खराबी आ गई थी। एक ट्रांसफार्मर ठीक कर लिया गया है। बाकी दो को ठीक करने का काम चल रहा है। बुधवार देर शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने (शाम छह बजे) तक इन इलाकों की बिजली बहाल नहीं हुई थी। बिजली गुल होने से लोगों में विभाग के खिलाफ जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें