फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरगांव दुर्घटना :पांच घायल हल्द्वानी रेफर

Thu, 12 Dec 2013 05:48 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गिरगांव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सर्जन डा. वीके मिश्रा ने बताया कि यहां भर्ती प्रह्लाद सिंह और पुष्पा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती नीरज, नरेश सिंह और नंदी देवी की हालत बिगड़ गई। विधायक हरीश धामी ने एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजने की व्यवस्था कराई। प्रताप सिंह और नरेंद्र सिंह को उनके परिजन मंगलवार को दोपहर बाद हल्द्वानी ले गए थे। परिजनों के अनुसार हल्द्वानी ले जाए गए घायलों की हालत में सुधार है। इस बीच विधायक धामी ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। बताया कि सभी लोग गरीब हैं। उधर, समकोट गांव में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। खुदा पूजा के लिए जाते समय गांव के लोगों में जो उत्साह था वह एक घंटे बाद हुई दुर्घटना से मातम में पसर गया। कांग्रेस के मुनस्यारी ब्लाक अध्यक्ष मनोहर टोलिया ने शासन से मांग की है कि गरीब परिवारों को सहायता दी जाए, जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनके परवरिश की व्यवस्था की जाए।

माना सबने, करेंगे क्या यह देखना है
एसपी ने भी माना हादसे के शिकार वाहन में थी अधिक सवारियां
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने भी मंगलवार को मुनस्यारी के गिरगांव में हुए सड़क हादसे में ओवरलोडिंग की बात स्वीकार की है।
एसपी ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि राजस्व गांव समकोट दूरस्थ इलाका होने के कारण वहां मात्र दो वाहनों का संचालन होता है। यही कारण है कि मंगलवार को होकरा में खुदा पूजा होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। कहते हैं कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए थानाध्यक्ष समय समय पर टैक्सी यूनियनों के साथ गोष्ठियों का आयोजन कर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की कम संख्या होने के कारण यदा, कदा वाहनों में अधिक सवारियां बैठ जाती हैं। ओवरलोडिंग के संबंध में ग्रामीणों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के खिलाफ चलाए गए अभियान की जानकारी देते हुए कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन में वर्ष 2011 में 4839, 2012 में 6579 और नवंबर 2013 तक 14081 वाहनों के चालान किए गए। जब जिले के एसपी यातायात नियमों के उल्लंघन पर टैक्सी यूनियनों के लोगों के साथ गोष्ठी करने और लोगों को जागरूक करने की बात करते हों तो यातायात नियमों का पालन कराने की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें