फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नगर में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी जय भारत सिंह ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर पूरे नगर में पेयजल की सप्लाई सामान्य बनाई जाए।
विज्ञापन

नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जाड़ों के सीजन में ही पानी का संकट गहरा गया है। ऐसे में अधिकारियों के उस दावे की पोल खुल जाती है जिसमें उन्होंने नगर में किसी तरह का संकट न होने की बात कही थी। भाजपा ने कहा है कि यदि 24 घंटे में पानी का संकट दूर नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में गणेश भंडारी, राजेश शर्मा, बसंत वर्मा, सत्यप्रकाश यादव, जगत सिंह रावत, दीपक आर्या, विशन दरियाल, लाल सिंह बेलाल, राम सिंह बिष्ट, भूपेश चंद्र भट्ट, राजीव डुंगरियाल, भूपाल मेहता, राजेश जोशी, कैलाश जोशी, डीएन जोशी, शंकर दत्त कांडपाल आदि थे। फोटो 10 पीटीएच 4 पी

अस्पतालों की दशा सुधारने की मांग
पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश पाठक जिला अस्पताल तथा जिले के अन्य अस्पतालों की दशा सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बन गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में खराब स्थिति का नुकसान गरीब जनता को भोगना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर इलाज न मिलने से लोगों को बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्था के खिलाफ अब आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें