फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लाइन टूटी

Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टकाना में जल संस्थान की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर के एक चौथाई हिस्से में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि नगर में बड़े हिस्से में अतिक्रमण हटाओ अभियान से पानी की सप्लाई पर खासा असर पड़ा है। जल संस्थान ने अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से 25 लाख रुपए की मांग की है।
विज्ञापन

बताया गया है कि टकाना में लोनिवि ने नालियों में जमा मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी। इन नालियों के किनारे जल संस्थान की पेयजल लाइनें बिछी हुई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे टकाना, विकास भवन, स्टेडियम, जगदंबा कालोनी में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता वीके मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान पेयजल लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोनिवि से क्षति की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपए मांगे गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीएस ह्यांकी ने बताया कि जल संस्थान की ओर से क्षति का प्रस्ताव मिला है। शीघ्र ही यह धनराशि जल

टैंकरों से बांटना पड़ा पानी
पिथौरागढ़। जल संस्थान को टैंकरों से पानी बांटना पड़ रहा है। पहले घाट पंपिंग योजना से सप्लाई प्रभावित होने और अब नगर क्षेत्र की पाइप लाइन टूटने से ज्यादातर इलाकों में टैंकर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें