फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में स्थिरता बरतने पर होगी कार्रवाई

Sat, 05 Oct 2013 05:40 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण को तय समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से जोनल अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने और सर्वेक्षण सामग्री उलब्ध कराने का कार्य 7 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा। सर्वेक्षण सूचियों का संकलन 8 से 15 अक्तूबर तक किया जाएगा। 17 से 19 अक्तूबर तक ग्रामवार सूचि को अंतिम रूप दिया जाएगा। 26 तक आपत्तियों का निस्तारण और 29 सितंबर को जिला स्तर पर सूचियों का संकलन किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पिछड़ी जातियों के आरक्षण के लिए कुल जनसंख्या और पिछड़ी जाति के अनुपात को देखा जाएगा। सर्वेक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को जोनल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में डीडीओ एसएम डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें